दूल्हे को दहेज में नहीं मिली मनपसंद कार, घुड़चढ़ी से पहले टूटी शादी

Hapur News : दूल्हे को दहेज में नहीं मिली मनपसंद कार, घुड़चढ़ी से पहले टूटी शादी

दूल्हे को दहेज में नहीं मिली मनपसंद कार, घुड़चढ़ी से पहले टूटी शादी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Hapur News : बुलंदशहर जिले के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में मनपसंद कार न मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला
बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव बागवाला में रहने वाले खुर्शीद अली ने बताया कि उसकी बहन का निकाह सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था। कुछ दिन पहले दोनों परिवार के बीच रिश्ता पक्का होने पर 51 हजार रुपये की नकदी सहित सोने की चेन और कपड़े दिए गए थे। युवक अपनी मर्जी से दहेज़ में बहन को शादी में एक बुलैट बाइक दे रहा था लेकिन बिचौलिया ने मना कर दिया और एक चार पहिया कार की मांग की। जिसमें पीड़ित ने अपनी बहन को खुशी से एक वैगनार कार देने के लिए कहा।

कार को लेकर टूटा रिश्ता
दो दिन पहले ही आरोपी पक्ष ने बिचौलिये के माध्यम से दहेज में स्विफ्ट कार की मांग की। आरोपी है की लड़के पक्ष ने कहा गया कि शादी तभी होगी, जब स्विफ्ट कार मिलेगी। जब लड़की पक्ष द्वारा कार देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया।

बरात के लिए सज रहा था पंडाल
लड़की पक्ष का कहना है कि शादी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी, सात मई को बरात आनी थी। जिसके लिए हलवाई, टैंट, खाद्य सामग्री समेत अन्य चीजों का पैसा जमा किया हुआ है लेकिन लड़का पक्ष द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.