महिला वकील पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, 10 हजार के इनाम के बाद आया पकड़ में

हापुड़ से बड़ी खबर : महिला वकील पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, 10 हजार के इनाम के बाद आया पकड़ में

महिला वकील पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, 10 हजार के इनाम के बाद आया पकड़ में

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Hapur News : थाना बाबूगढ़ पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी है, जहां पुलिस ने हापुड़ कचहरी से अपने घर लौट रही महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कैसे हुई थी पूरी घटना 
महिला अधिवक्ता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी बेटे हापुड़ कचहरी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह बछलौता रोड पर बाबा फार्म हाउस से घर की ओर चली तभी गांव के ही चार युवकों ने उनकी बेटी को रोका और गाली-गलौच की, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी बेटी पर फायर कर दिया। गोली से उसकी बेटी का मोबाइल फोन टूट गया और वह घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
पुलिस का बयान 
थान प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम बनखंडा नहर के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव चक्रसेनपुर निवासी आकाश है। आरोपी आकाश की पुलिस को महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में तलाश थी। एसपी हापुड़ ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.