सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, सांड ने दरोगा को सड़क पर पटका

Hapur News ; सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, सांड ने दरोगा को सड़क पर पटका

सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, सांड ने दरोगा को सड़क पर पटका

Tricity Today | सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक

Hapur News ; जिले में बेसहारा गौवंशो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बेसहारा कभी भी हमलावर हो जाते हैं। अब ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को सांड ने टक्कर जोरदार मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। इस दौरान दरोगा महाराज सिंह की रीड की हड्डी में गहरा जख्म हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दरोगा को अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम नगर चौकी पर तैनात दरोगा महाराज सिंह चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मंडी की ओर से आए एक सांड ने दरोगा पर हमला कर दिया। सांड ने दरोगा को अपने सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद किसी तरह आवारा सांड के चुंगल से दरोगा को बचाकर देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दरोगा महाराज सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
बताते चलें कि जिले में पहले भी बेसहारा पशु लोगों पर हमला कर चुके हैं। हाल ही में बेसहारा पशु की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। अधिकारियों से लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं मगर अभी तक बेसहारा पशुओं को लेकर कोई समाधान नहीं हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.