खादर क्षेत्र में दो बछड़ों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हापुड़ में तेंदुआ : खादर क्षेत्र में दो बछड़ों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

 खादर क्षेत्र में दो बछड़ों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Tricity Today | तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों दहशत में

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में तेंदुए के खौफ से ग्रामीण दहशत में है। रात के अंधेरे में घेर में बंधे दो गाय के बछड़ों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। जिससे दोनों बछड़ों की मौत हो गई है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सुचना दी, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गांव नयागांव इनायतपुर पहुंची।

क्या है पूरा मामला 
गांव नयागांव इनायतपुर निवासी बली सिंह ने बताया कि रात को वह रोजना की तरह पशुओं को घेर में बांधकर अपने घर चले गए थे। इस बीच जंगल के रास्ते से घेर में तेंदुए ने गाय के बछड़ों को निवाला बना लिया। जब सुबह परिवार के लोग उठे तो घेर में खून के धब्बे समेत बछड़े के अवशेष पड़े हुए थे। जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। वहीं ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन घटों बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की, इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

क्या कहते है वन क्षेत्रधिकारी
वन क्षेत्रधिकारी प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया सेंचुरी क्षेत्र के चलते इस तरह के जानवर आ जाने की सभावना रहती है। वहीं गांव में टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पिजरे के लगवाने के लिये कहा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.