सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारी, सीवरेज की जहरीली गैस से बेहोश, सामने आया वीडियो

हापुड़ से बड़ी खबर : सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारी, सीवरेज की जहरीली गैस से बेहोश, सामने आया वीडियो

सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारी, सीवरेज की जहरीली गैस से बेहोश, सामने आया वीडियो

Tricity Today | घटना स्थल

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारी जहरीली गैस निकाले के कारण बेहोश हो गए। इस दौरान आनन-फानन में कर्मचारियों के साथ गए साथियों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ देर बाद दमकल विभाग और पुलिस की मौजूदगी में दोनों को जैसे-तैसे रस्सी बांधकर बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद उन्हें आक्सीजन दी गई, साथी ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी में जल निगम का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थित है, जिसका एक कंपनी वर्तमान में संचालन कर रही है। इस पर नगर पालिका पिलखुवा का स्वामित्व है। बिहार के रहने वाले 58 वर्षीय ओंमकार और बुलंदशहर के रहने वाले 30 वर्षीय गौरव कुछ लोगों के साथ प्लांट की सफाई करने के लिए गए थे, जब वह दोनों ट्रीटमेंट प्लांट में घुसे तो उसमें गैस बनी होने के कारण दोनों अचानक से बेहोश हो गए। काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं निकलने पर साथ में गए कर्मचारियों ने शोर मचाया। इस बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना के बाद पहुंचे दमकलकर्मी 
हादसे के बाद दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी और सूचना के बाद स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मास्क आदि की मदद से दोनों को टैंक से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें ओंमकार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जल निगम इस प्लांट को देखता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.