दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन और छोटा हाथी की भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल

हापुड़ में हादसा : दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन और छोटा हाथी की भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल

दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन और छोटा हाथी की भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल

Tricity Today | दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत।

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर देर रात बछलौता फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन और छोटा हाथी वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे इनका भयंकर था कि छोटा हाथी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  युवक की पत्नी और बहन घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला रामपुर के मिलक रामपुर के रहने वाले मोनू गोस्वामी अपनी पत्नी रजनी और बहन मुस्कान के साथ छोटा हाथी में सवार होकर रामपुर से दिल्ली जा रहे थे।  जैसे ही वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन से छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मोनू की मौत हो चुकी थी, जबकि रजनी और मुस्कान घायल अवस्था में मिले। जिन्हे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

क्या बोली पुलिस
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दी गई है और अज्ञात वाहन की जानकारी के लिए CCTV की मदद ली जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.