सैनिका संस्था ने मनु प्रिय त्यागी को किया सम्मानित, पाई है 572वीं रैंक

UPSC EXAM 2024 : सैनिका संस्था ने मनु प्रिय त्यागी को किया सम्मानित, पाई है 572वीं रैंक

सैनिका संस्था ने मनु प्रिय त्यागी को किया सम्मानित, पाई है 572वीं रैंक

Tricity Today | पाई है 572वीं रैंक

Hapur News : राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में गांव सबली पहुंचे। जहां सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मनु प्रिय त्यागी को तिरंगा पटका पहनकर व सम्मान पत्र सम्मानित भेंट कर सम्मानित किया।  

जिले का नाम किया रोशन
दरअसल, गांव सबली निवासी किसान ओमदत्त त्यागी के बेटे मनुप्रिय त्यागी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर हापुड़ जिले का नाम रोशन किया है। मनुप्रिय त्यागी की यूपीएससी परीक्षा में 572वीं रैंक आई है। जिसके बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग उनके घर पहुंच लड़ बधाई दे रहे है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मनु प्रिय त्यागी को तिरंगा पटका पहनकर व सम्मान पत्र सम्मानित भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण ध्यानी, निखिल त्यागी अहाते मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.