पति की हत्या के प्रयास में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी महिला

Hapur News : पति की हत्या के प्रयास में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी महिला

पति की हत्या के प्रयास में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी महिला

Tricity Today | पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Hapur News : थाना देहात इलाके में 27 नवंबर को प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या का प्रयास किया था। पत्नी और उसके प्रेमी को रात में आपत्तिजनक हालत में देखने पर विवाद हो गया था। उसके बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गर्दन पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला 
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला मेहताबगढ़ी निवासी पुरुषोत्तम ने बताया था कि मैंने अपने पुत्र राहुल की शादी निशा उर्फ पिंकी पुत्री भरत सिंह निवासी गोकलपुर थाना शाहपुर ज़िला मुजफरनगर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ करीब पांच वर्ष पहले की थी। लेकिन, मेरी बहू निशा उर्फ पिंकी का किसी अन्य लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। यह बात पहले हमें मालूम नहीं थी। उनका कहना है कि 27 नवंबर की रात करीब एक बजे बहू से मिलने के लिए हर्ष आया था। मेरा पुत्र राहुल काम पर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध करने पर वे लोग गाली-गलौंज कर मारपीट करने लगे। उन्होंने राहुल को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गला काटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहू ने शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, राहुल होटल में मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

क्या बोले थाना प्रभारी
थाना देहात प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पत्नी निशा और उसके प्रेमी हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घायल की पत्नी सहित उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास में प्रयुक्त छुरी, ब्लेड, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.