महिला का गंग नहर में तैरता मिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

हापुड़ से बड़ी खबर : महिला का गंग नहर में तैरता मिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

महिला का गंग नहर में तैरता मिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Tricity Today | महिला का गंग नहर में तैरता मिला का शव

Hapur News : थाना धौलाना क्षेत्र में गांव शेखपुरा खिचरा के पास स्थित गंग नहर में अज्ञात महिला का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, पुलिस ने शव को गंग नहर सें बाहर निकाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या कर शव को नहर में फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि शेखपूरा खिचरा गांव के पास गंग नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से गंग नहर से बाहर निकलकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतका की उम्र लगभग 32 वर्ष है। शुरुवाती जांच में उसके शरीर पर कोई चोट का निशान दिखाई नहीं दे रहे है।

क्या बोले अफसर
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गा। पहचान के लिए स्थानीय पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

अन्य खबरे