हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का किया स्वागत, बोले- अबकी बार 400 पार

लोकसभा चुनाव 2024 : हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का किया स्वागत, बोले- अबकी बार 400 पार

 हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का किया स्वागत, बोले- अबकी बार 400 पार

Tricity Today | लोकसभा चुनाव 2024

Hapur News : भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बाईपास पर अमरोहा जाते हुए यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है और इस बार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए हमें पूर्ण मेहनत करनी है।  

इस बार 400 पार का नारा होगा सफल 
उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा सफल हो इस दिशा में प्रयास करना है। यह दो महीने का प्रयास देश को विश्व पटल पर एक सितारे की तरह चमकाएगा, क्योंकि दो महीना में की गई मेहनत हमारे प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार तीसरी बार देश सेवा के लिए आगे बढ़ेगी, क्योंकि भाजपा ने कभी भी सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु सेवा के लिए कार्य किया है। स्वागत के दौरान जिला महामंत्री  प्रफुल्ल सारस्वत, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, जिला उपाध्यक्ष शायमेंदर त्यागी, कविता मादरे, डॉक्टर पायल गुप्ता, प्रशांत चौधरी, सचिन कुमार, आसमा त्यागी, वंदना शर्मा, ममता शर्मा, जिनेंद्र चौधरी, पवन गर्ग, सुनील वर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, हेमंत त्यागी, अमित सिवाल, मुकेश शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.