उप स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिविर का आयोजन, छोटे बच्चों ने लिया हिस्सा

Hapur News : उप स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिविर का आयोजन, छोटे बच्चों ने लिया हिस्सा

उप स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिविर का आयोजन, छोटे बच्चों ने लिया हिस्सा

Tricity Today | उप स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिविर

Hapur News : ग्राम वझीलपुर के उप-स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिविर का आयोजन किया गया, योग शिविर का शुभारंभ एसीएमओ डाक्टर प्रवीण शर्मा ने फीता काटकर किया। उनका स्वागत स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव, ग्राम प्रधानम, स्कूल के बच्चे, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी और उप स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

सैकड़ों लोगों ने लिया योग
योग करवाने के लिए योगाचार्य विकास सैनी, एसीएमओ डाक्टर प्रवीण शर्मा, उप स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव, ग्राम प्रधान राजू सैनी खड़खडी के ग्राम प्रधान रोहित कुमार, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, ब्रज भूषण, प्रधान सहायक प्रेमचंद सैनी, एएनएम लक्ष्मी देवी, आशा संगिनी, सुमन शर्मा, आशाएं लक्ष्मी, कुसुम, रीना, रचना, आंगनवाड़ी उर्मिला, स्कूल के बच्चे और गांव के लोगों के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र वझीलपुर पर योग किया गया।

योगाचार्य ने योग के बारे में किया जागरूक
इस दौरान योगा आचार्य विकास सैनी ने बताया कि लोगों को अपने जीवन में योग अवश्य करना चाहिए। जिस तरीके से व्यक्ति के लिए रोजाना नहाना और खाना खाना आवश्यक है, उसी तरीके से योग करना भी काफी जरूरी है। स्वास्थ्य मनुष्य की सेहत का राज केवल योग होता है। योग से हम अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकते हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.