ब्राह्मण समाज के 101 युवाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत

भक्ति : ब्राह्मण समाज के 101 युवाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत

ब्राह्मण समाज के 101 युवाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत

Tricity Today | ब्राह्मण समाज के 101 युवाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत

श्री शनि साईं मंदिर पी रोड कानपुर में 101 ब्राह्मण युवाओं ने यज्ञोपवीत धारण कर शास्त्रोक्त जीवन यापन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान यज्ञोपवीत धारण करने वाले युवाओं ने पारंपरिक विधान से यज्ञोपवीत को धारण किया। इस दौरान यज्ञोपवीत संस्कार के लिए बनाया गया सामूहिक हवन कुंड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

समारोह के दौरान युवाओं की ओर से यज्ञोपवित संस्कार के दौरान भिक्षा मांगने की परंपरा भी निभाई गई। मंत्रोचार के बीच 101 ब्राह्मण युवाओं की ओर से मांगी जा रही भिक्षा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित संतोष जी पाधा की अगुवाई में होने वाले मंत्रोचार में 108 आचार्यों ने एक साथ मंत्रोच्चार किया। समारोह के दौरान युवाओं को उनके परिजनों के बीच यज्ञोपवीत संस्कार का महत्व एवं वैज्ञानिक जानकारी भी दी गई। इसके अलावा युवाओं को यज्ञोपवीत धारण किए जाने के सामाजिक लाभ भी बताए गए। समारोह में कानपुर नगर के विभिन्न गणमान्य ब्राह्मण बुजुर्ग ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

संस्कारों से मिलता है ज्ञान : यज्ञोपवीत संस्कार के बाद कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन हुआ। कथा के दौरान वृंदावन से आए कथा वाचक पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने युवाओं को संस्कारों को अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि संस्कार हमें विभिन्न सामाजिक परेशानियों से उबरने की शक्ति देते हैं। यह संस्कार हमें ऋषि मुनि पुराणों और शास्त्रों से हासिल हुए हैं। ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति को अपने संस्कारों को अपनाना चाहिए इन संस्कारों से हमें ज्ञान हासिल होता है।

यह रहे मौजूद : कार्यक्रम कथा आयोजक महेंद्र नाथ शुक्ला, राजेन्द्र नाथ शुक्ला कथा परीक्षत, राज कुमार गुप्ता, संगीता गुप्ता. गंगा शरण दिक्षित, पं. विनोद अग्निहोत्री, पं राहुल दुबे, सागर वर्मा, अनिल गुप्ता, अमित तिवारी, अरुण जायसवाल, रश्मि शुक्ला, अंजू शुक्ला, दीपिका खत्री, शिवांगी शुक्ला, पूनम अग्निहोत्री सहित अन्य मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.