पति की मौत के बाद देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस से शिकायत करने गई तो बहनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूपी में शर्मनाक मामला : पति की मौत के बाद देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस से शिकायत करने गई तो बहनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पति की मौत के बाद देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस से शिकायत करने गई तो बहनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Google Image | पीड़ित महिला

कोरोना की दूसरी लहर पर भले ही काबू पा लिया गया हो लेकिन काफी परिवार इस महामारी से उजड़ गए है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला के पति की मौत कोरोना के कारण हो गई। जिसके बाद महिला के देवर ने अपनी भाभी को ही हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। देवर ने काफी बार अपनी भाभी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला अपने देवर की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो महिला की नन्द ने उसको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। अब गुरुवार को महिला ने डीसीपी के सामने न्याय की गुहार लगाई है। 

पति की मौत के बाद देवर ने काफी बार किया रेप
कानपुर के विनायकपुर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पति को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौत हो गई। महिला का एक 8 साल का बेटे भी है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद उसका देवर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने लगा। लेकिन जब महिला ने इसका विरोध किया तो देवर ने शादी करने की बात बोली। इस पर महिला ने मना कर दिया तो देवर उसको घर से बाहर निकालने की धमकी देने लगा। 

महिला ने डीसीपी से मांगा न्याय
महिला ने डीसीपी संजीव त्यागी को बताया कि उसके पति की मौत 26 मई को हुई थी। उसके बाद काफी बार उसके देवर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला परेशान को गई तो वह इस मामले में पुलिस ने शिकायत करने पहुंची। जिसके बाद महिला की नन्द और देवर ने मिलकर उसको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। अब महिला पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रही है। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद उसका 8 साल का बेटा और वो दर-दर की ठोकरे खा रहे है। उनको न्याय चाहिए। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.