एक साथ उठीं 27 अर्थियां, कम पड़े कंधे तो पुलिस ने बढ़ाया हाथ, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

Kanpur Ghatampur Accident : एक साथ उठीं 27 अर्थियां, कम पड़े कंधे तो पुलिस ने बढ़ाया हाथ, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

एक साथ उठीं 27 अर्थियां, कम पड़े कंधे तो पुलिस ने बढ़ाया हाथ, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

Google Image | मृतक के शोक में बिलखते परिजन

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बीते शनिवार की देर शाम 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर–ट्राली तालाब में गिर गई। ट्राली के तालाब में गिरने से सभी श्रद्धालु पानी में डूब गए। इस हादसे की वजह से 27 लोगों की मृत्यु हो गई है और तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोग घायल पाए गए हैं। गंभीर हालत में मौजूद श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी कानपुर छह थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल व्यक्तियों को तालाब से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। 27 श्रद्धालुओं के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए घायल श्रद्धालुओं को उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

5 लोगों ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया
कोरथा गांव निवासी राजू निषाद बीते शनिवार को अपने 1 साल के बेटे के मुंडन संस्कार के लिए बक्सर घाट उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में जा रहे थे। राजू निषाद के परिवार के साथ 35–40 लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद शनिवार की रात सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। अचानक साढ़ और गंभीरपुर के बीच ट्रैक्टर–ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। ट्रॉली के तालाब में गिरने की वजह से सभी श्रद्धालु पानी में डूब गए। शनिवार रात 9 बजे करीब पुलिस ने 22 श्रद्धालुओं के शव को बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान 5 लोगों ने अपना दम तोड़ दिया। अभी भी तालाब की तलाश जारी है।

मौके पर पहुंची एक दर्जन एंबुलेंस
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हैलट समेत अन्य अस्पतालों और 108 से एंबुलेंस को बुलाया। घटनास्थल पर एक दर्जन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और वहां से घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया। कानपुर आउटर एसपीपी स्वरूप सिंह ने बताया कि पुलिस के जवान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तालाब में डूबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अंधेरा होने के कारण लोगों को बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है। अभी तालाब में कितने लोग फंसे हैं यह बता पाना मुश्किल है।

मृतक व्यक्तियों में शामिल
मृतक व्यक्तियों में मिथलेश पत्नी रामसजीवन, केशकली पत्नी देशराज, किरन पुत्री शिवनारायण, पारूल पुत्री रामाधर, अंजली पुत्री रामसजीवन, रामजानकी पत्नी छिद्दू, लीलावती पत्नी, रामदुलारे, गुड़ियां पत्नी संजय, तारा देवी पत्नी टिल्लू, अनिता देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह, सान्वी पुत्री कल्लू, शिवम पुत्र कल्लू, नेहा पुत्री सुंदरलाल, मनीषा पुत्री रामदुलारे, ऊषा पत्नी ब्रजलाल, गीता सिंह पत्नी शंकर सिंह, रोहित पुत्र राम दुलारे, रवी पुत्र शिवराम, जयदेवी पत्नी शिवराम, मायावती पत्नी रामबाबू, सुनीता पत्नी प्रहलाद, शिवानी पुत्री रामखिलावन, फूलमती पत्नी सियाराम, रानी पत्नी रामशंकर, राजू निषाद की पहचान हुई। 

मुखमंत्री ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सड़क हादसे में हुई जनहानि पर अपना दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक जताया है। उन्होंने कानपुर हादसे में मृतक परिजनों को 2 लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उचित उपचार प्रदान कराया जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.