2000 दिन में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, सबसे ज्यादा इन 9 माफियाओं पर चला बाबा का चाबुक

योगी आदित्यनाथ का एक्शन : 2000 दिन में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, सबसे ज्यादा इन 9 माफियाओं पर चला बाबा का चाबुक

2000 दिन में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, सबसे ज्यादा इन 9 माफियाओं पर चला बाबा का चाबुक

Google Image | CM Yogi Adityanath

Lucknow/Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चाबुक सबसे ज्यादा माफियाओं और कुख्यात बदमाशों पर चला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक माफियाओं की 4 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति जब्त हुई है। उत्तर प्रदेश में इस समय जीरो टॉयलेंस नीति लागू है। कुल 66 महीनों में 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

66 महीनों में 4,000 करोड़ रुपए की सम्पति जब्त
एक रिपोर्ट के मुताबिक जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। तब से अब तक माफियाओं की 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है। योगी आदित्यनाथ का चाबुक सबसे ज्यादा उन जिलों में चला है। जहां पर कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। इनमें उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक शहर गौतमबुद्ध नगर का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में 87 मामलों में 229 करोड रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है।

कौन से जिले से कितनी संपत्तियां जब्त
  1. कानपुर में 14 मामलों में 792 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  2. लखनऊ में 34 मामलों में 579 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  3. गौतमबुद्ध नगर में 87 मामलों में 229 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  4. वाराणसी में 33 मामलों में 19 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  5. आगरा में 193 मामलों में 333 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  6. प्रयागराज में 181 मामलों में 331 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  7. बरेली में 301 मामलों में 218 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  8. गोरखपुर में 284 मामलों में 593 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  9. कानपुर में 216 मामलों में 348 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  10. लखनऊ में 577 मामलों में 470 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  11. मेरठ में 269 मामलों में 417 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त
  12. वाराणसी में 748 मामलों में 406 करोड़ की संपत्तियां जब्त

यूपी के टॉप 9 माफियाओं की सूची
  1. अतीक अहमद की 959 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  2. मुख्तार अंसारी की 448 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  3. देवेंद्र सिंह की 111 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  4. यशपाल तोमर की 94 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  5. दिलीप मिश्रा की 32 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  6. ध्रुव सिंह की 20 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  7. अनुपम दुबे की 19.4 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  8. सुनील राठी की 12 करोड़ की संपत्तियां जब्त
  9. सुशील मूंछ की 3.45 करोड़ की संपत्तियां जब्त

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.