मुख्तार अंसारी के करीबी पर गिरी गाज, इस भूमाफिया के प्लाजा पर चला बुलडोजर

Lucknow: मुख्तार अंसारी के करीबी पर गिरी गाज, इस भूमाफिया के प्लाजा पर चला बुलडोजर

मुख्तार अंसारी के करीबी पर गिरी गाज, इस भूमाफिया के प्लाजा पर चला बुलडोजर

Tricity Today | भूमाफिया के प्लाजा पर चला बुलडोजर

अवैध बिल्डिंगों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण लगातार कार्रवाई करते हुए नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शाहिद के राजधानी स्थति अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन 6 हजरतगंज स्थित रानी सल्तनत प्लाजा की 4वीं मंजिल को भारी फोर्स की उपस्थिति में तोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सल्तनत प्लाजा बिना नक्शा पास कराए बना हुआ था। 

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर प्लाजा की चैथी मंजिल पर बनाई गई सभी 10 अवैध दुकानों को तोड़ा जा रहा है। वहीं डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अभी ऊपरी तल पर बनी दुकाने तोड़ी जा रही है। उसके बाद साइड में बनी दीवारें और फिर छत गिराई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सुबह के समय हजरतगंज में कम चहल पहल होती है और आसपास की दुकान भी बंद रहती हैं। इसलिए सुबह 7 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरु कर दी गयी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.