रविवार की छुट्टी से टला बड़ा हादसा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के क्लास रूम की छत गिरी

Lucknow : रविवार की छुट्टी से टला बड़ा हादसा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के क्लास रूम की छत गिरी

रविवार की छुट्टी से टला बड़ा हादसा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के क्लास रूम की छत गिरी

Social Media | स्कूल की छत जर्जर होने के कारण भरभरा कर ढह गई

लखनऊ में सरकारी दफ्तरों की हालत बद से बदतर हैं। कई ऐसे सरकारी दफ्तर हैं, जिनकी हालात जर्जर हो गयी है। इनमें सबसे ज्यादा खराब हालत स्कूलों की है। नरही स्थित राजकीय महिला इंटर कॉलेज का मामला सामने आया है। जहां स्कूल की छत जर्जर होने के कारण भरभरा कर ढह गई। रविवार का दिन होने की वजह से गलीमत रही कि क्लास रूम में छात्र नहीं थे। सोमवार को जब स्कूल खुला तब छत ढहने की जानकारी हुई।

सभी क्लास रूम की हालत जर्जर
नरही स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काफी पुराना निर्मित है। इसके चलते स्कूल के अधिकांश कमरे जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। स्कूल में पंजीकृत करीब 140 बच्चों को इन्हें जर्जर कमरों की छतों के नीचे बैठकर पढ़ना मजबूरी है। स्कूल की हालत के बारे में स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया, मगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

रविवार होने की वजह से बढ़ी घटना टली
स्कूल प्रिंसिपल रूपम सिंह ने बताया कि जिन दो कमरों की छत ढही है वहां कक्षा 6 और कक्षा सात की कक्षाएं संचालित की जाती थीं। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण एक बड़ी घटना टल गई। प्रिंसिपल की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखे गए पत्र में स्कूल के हालात के बारे में पूरी तरह लिखा गया है। इसके तहत 2018 में भी स्कूल के भवन की जर्जर होने के बाबत पत्राचार किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.