खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया चार दिन का कैंप, कविश अग्रवाल ने की सहायता

Noida News : खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया चार दिन का कैंप, कविश अग्रवाल ने की सहायता

खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया चार दिन का कैंप, कविश अग्रवाल ने की सहायता

Tricity Today | symbolic

Noida News : नोएडा सेक्टर 21ए स्थित इनडोर स्टेडियम में चार दिन व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए तत्वावधान शिविर आयोजित किया गया है। इस उन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए आयोजित किया गाया है, जो थाईलैंड जा रहे हैं। वहीं ये खिलाड़ियां थाईलैंड में एशिया ओशियाना जोन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।कवीश अग्रवाल ने खिलाड़ियों के लिए बनाए सेंसर 
थाईलैंड में एशिया ओशियाना जोन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में 12 खिलाड़ी हैं। जो मणिपुर, दिल्ली, कर्नाटक आदि विभिन्न राज्यों से हैं। टीम के कोच जॉर्ज कैप्टन लुइस हैं। स्टेप-बाय-स्टेप स्कूल नोएडा में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के कविश अग्रवाल ने फेडरेशन के साथ शिविर में सहायता की है। इस महासंघ के अध्यक्ष वरुण अहलावत हैं। कवीश अग्रवाल ने दिव्यांग महिलाओं की सहायता करने और उन्हें एक मजबूत राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने की चुनौती स्वीकार की है। अपने और उनके सपनों को साकार करने के लिए कविश ने खिलाड़ियों की हृदय गति,  ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी करने और खेल के दौरान उनकी स्थिति को ट्रैक करने के लिए सेंसर बनाए हैं। वह टीम को अधिक ऊंचाइयां हासिल करने के लिए सलाह देते हैं और उन्हें पहचान दिलाने में मदद करते हैं। हमें यकीन है कि कविश राष्ट्र को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.