सभी 17 नगर निगमों के लिए आरक्षण की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

Lucknow : सभी 17 नगर निगमों के लिए आरक्षण की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

सभी 17 नगर निगमों के लिए आरक्षण की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | AK Sharma

Lucknow : उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनावों के लिए पालिका चेयरमैन और निगम मेयर के पदों पर आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब से थोड़ी देर पहले उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। वह विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 654 नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की घोषणा की गई है। इसी तरह सभी 14 नगर निगम में भी मेयर पदों के आरक्षण घोषित किए गए हैं।

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी। महिलाओं के लिए तीन औऱ बाकी के लिए आठ सीटें अनारक्षित की गई हैं।

राज्य के नगर निगमों में आरक्षण की स्थिति पर एक नजर
क्रसं नगर निगम आरक्षण
1 झांसी अनुसूचित जाति
2 मथुरा-वृंदावन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
3 अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
4 मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग
5 प्रयागराज अन्य पिछड़ा वर्ग
6 अयोध्या महिला
7 सहारनपुर महिला
8 मुरादाबाद महिला
9 फिरोजाबाद अनारक्षित
10 गाजियाबाद अनारक्षित
11 लखनऊ अनारक्षित
12 कानपुर अनारक्षित
13 गोरखपुर अनारक्षित
14 वाराणसी अनारक्षित 
15 बरेली अनारक्षित
16 शाहजहांपुर अनारक्षित
17 आगरा अनुसूचित जाति महिला

देखें पूरी लिस्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.