अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला: कहा- अखिलेश के चार यार गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार

यूपी चुनाव : अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला: कहा- अखिलेश के चार यार गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार

अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला: कहा- अखिलेश के चार यार गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार

Tricity Today | अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों में जुबानी जंग चल रही है। सत्तारूढ़ बीजेपी विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही हैं। तो वहीं विपक्ष भाजपा पर जुबानी हमला करने पर कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं। मंगलवार को भाजपा के यूपी चुनाव के सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से कहा कि अखिलेश के चार यार गुंडे, आतंकी, माफिया, भ्रष्टाचार हैं। क्या अखिलेश यादव किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे?

प्रियंका आतंकवाद को मानती हैं फालतू-अनुराग
वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मामलों को फालतू का विषय मानती हैं। वो अखिलेश यादव से सवाल नहीं पूछती हैं। उन्होंने कहा कि हमने हर चरण में अखिलेश यादव से सवाल पूछे लेकिन अखिलेश ने जवाब नहीं दिया। सपा ने जो टिकट बांटे उनमें से कुछ जेल में थे तो कुछ बेल पर थे। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव चुप रहे। उन्नाव में एक दलित बेटी की मां की सुनवाई नहीं की। सपा नेता ने दलित बेटी का अपहरण कर हत्या की। अखिलेश चुप रहे। 

सपा ने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाया-ठाकुर
अहमदाबाद ब्लास्ट कांड में आतंकियों की सजा पर अखिलेश चुप रहे। आतंकी के तार सीधे तौर पर सपा से जुड़े थे। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाया। इस पर भी अखिलेश चुप हैं। जहरीली शराब में सपा नेता का नाम आ रहा है। वो इस पर भी कुछ नहीं बोले। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ने कहा कि आतंकवाद पर बात करना फिजूल की बात है ऐसा कहकर प्रियंका गांधी शहीदों का अपमान कर रही हैं। देश के लोगों का अपमान कर रही हैं। इसलिए यूपीए की सरकार में आतंकवाद फैल रहा था। उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड  में हमने पहले भी देखा है भारतीय जनता पार्टी की एक तरफा हवा चलती है और सपा और बसपा की सफाई होती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.