अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया

BIG BREAKING : अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया

अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया

Tricity Today | अरविंद शर्मा

UP Bhartiya Janta Party : लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात कैडर से सेवानिवृत्त होकर आए नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच एमएलसी अरविंद शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। करीब 2 महीने पहले अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। तभी से उनके बारे में चर्चा आम थीं। कभी कहा जा रहा था कि वह योगी मंत्रिमंडल में बतौर डिप्टी चीफ मिनिस्टर शामिल होंगे। कभी चर्चाएं चली कि वह कैबिनेट मिनिस्टर बनने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अरविंद कुमार शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। वह गुजरात कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नौकरशाहों में से एक माना जाता है। करीब 3 महीने पहले अरविंद कुमार शर्मा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति का रुख किया। यूपी आते ही उन्हें विधान परिषद का सदस्य चुना गया। अब शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यूपी भाजपा में दो और पदाधिकारी शामिल
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी में शनिवार को अरविंद कुमार शर्मा के अलावा दो और पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। इनमें लखनऊ की रहने वाली अर्चना मिश्रा को प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है। बुलंदशहर के रहने वाले अमित वाल्मीकि को भी प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। स्वतंत्र देव सिंह की ओर से यह नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि आने वाले दिनों में योगी मंत्रिमंडल में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। जिन्हें लेकर दिल्ली और लखनऊ में सहमति बन चुकी है। अब जिस तरह अरविंद कुमार शर्मा को यूपी भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उससे स्थिति साफ हो गई है कि आने वाले फेरबदल में वह योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.