नगर निगम भर्ती मामले में पेश होने सीबीआई कोर्ट पहुंचे आजम खान, सुनाया जा सकता है फैसला

Lucknow : नगर निगम भर्ती मामले में पेश होने सीबीआई कोर्ट पहुंचे आजम खान, सुनाया जा सकता है फैसला

नगर निगम भर्ती मामले में पेश होने सीबीआई कोर्ट पहुंचे आजम खान, सुनाया जा सकता है फैसला

Tricity Today | आजम खान

Lucknow : समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री आजम खान बुधवार को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच आजम को कोर्ट लेकर पुलिस पहुंची है। जहां पर जल निगम भर्ती घोटाला मामले में उनकी पेशी होगी। बता दें कि आजम पर जल निगम चेयरमैन रहते हुए 13 सौ भर्ती में गड़बड़ी का आरोप है जिसके बाद 2017 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वही इस मामले में एसआईटी की टीम भी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। माना जा रहा है कि आज आजम पर लगे आरोपों पर फैसला हो सकता है।

फरवरी 2020 से जेल में बंद हैं आजम
आजम खान फरवरी 2020 से ही सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर रामपुर में अवैध जमीन कब्जाने और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने जैसे कई आरोप लगे हैं। आजम की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा भी जेल में बंद थीं, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। आजम के खिलाफ भैंस और बकरी चोरी से लेकर जमीन पर कब्जा करने तक के कुल 87 मामले दर्ज हैं। साल 2017 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद 2 सालों के भीतर उनके खिलाफ 84 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 81 मामले साल 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले और उसके ठीक बाद के दौरान दर्ज किए गए थे। अभी हाल ही में जमीन कब्जाने के एक मामले से हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.