गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन पर रोक, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं स्थापित की जाएंगी मूर्ति

लखनऊ : गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन पर रोक, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं स्थापित की जाएंगी मूर्ति

गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन पर रोक, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं स्थापित की जाएंगी मूर्ति

Google Image | गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन पर रोक लगा दी है

Lucknow News : कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए इस बार गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन करने वालों के लिए बुरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अफसरों संग बैठक में गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन पर रोक लगा दी है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं नहीं स्थापित की जा सकेंगी। लोग घरों व मंदिरों में प्रतिमा स्थापित कर पूजन कर सकेंगे। वहीं, अनावश्यक भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। 

घरों पर किया जाएगा प्रतिमाओं को स्थापित
गणेश चतुर्थी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके दृष्टिगत सभी जरूरी इंतज़ाम कर लिए जाएं। लोगों की आस्था को का सम्मान किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी प्रतिमा स्थापित न हो। देवालयों/अपने घरों में लोग प्रतिमा स्थापित करें, पूजन करें। कहीं भी अनावश्यक भीड़ न हो।

कोरोना नियंत्रण में यूपी नंबर वन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत समन्वित, नियोजित प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। देश के अन्य राज्यों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत बेहतर है। आज प्रदेश के 33 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 66 ज़िलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 199 संक्रमितों का उपचार हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.