एडीजी अशोक कुमार सिंह हटाए गए, डॉयल-112 में तैनात महिलाकर्मियों से बदसलूकी का मामला

उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई : एडीजी अशोक कुमार सिंह हटाए गए, डॉयल-112 में तैनात महिलाकर्मियों से बदसलूकी का मामला

एडीजी अशोक कुमार सिंह हटाए गए, डॉयल-112 में तैनात महिलाकर्मियों से बदसलूकी का मामला

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में डॉयल-112 सेवा की महिला संविदा कर्मचारियों के आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को प्रदेशभर की डॉयल-112 में काम कर रही महिलाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के ऑफिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इस मामले के बढ़ जाने के बाद से तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एडीजी अशोक कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है। डॉयल-112 की जिम्मेदारी नीरज रावत को सौंपी गई है। डीजी सहकारिता आनंद कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग का डीजी बनाया गया है।

डॉयल-112 में तैनात महिलाकर्मियों का प्रोटेस्ट जारी 
बता दें कि डॉयल-112 में तैनात महिलाकर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी है। महिलाओं ने अधिकारियों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला कर्मियों को बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को पीएसी 47वीं बटालियन से बाहर कर दिया गया। महिलाकर्मी रात के समय भी पीएसी परिसर में मौजूद रहीं। महिलाएं पीएसी परिसर में कल सुबह से धरना दे रही थीं। उनका कहना है कि वेतन वृद्धि और कुछ सुविधाएं देने की बजाय अधिकारी उनकी बातें सुनने और मानने को तैयार नहीं हैं। पिछले कई सालों से वह उसी वेतन पर काम कर रही हैं। समय बदल गया और काम भी, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनीं। उन्हें अधिकारियों द्वारा नौकरी से निकाले जाने और बुरे परिणाम झेलने की धमकियां दी जा रही हैं। महिलाकर्मी बीते सात साल से हेल्पलाइन नंबर डॉयल-112 में काम कर रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.