भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

UP NEWS: भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

Tricity Today | भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा। लगातार संक्रमित मरीजो के साथ ही मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे। शुक्रवार को लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे। जिसके कारण पिछले कई दिनों से उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई  हॉस्पिटल में चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी मालती श्रीवास्तव, छोटा बेटा सौरभ भी कोविड पॉजिटिव हैं और वह भी अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

सुरेश श्रीवास्तव की गिनती वरिष्ठ भाजपा नेताओं में रही। वह महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद पहली बार वर्ष 1996 में पहली बार मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वह लगातार दो बार मध्य विधानसभा से ही पुन: विधायक चुने गए। वर्ष 2012 में वह पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े और चौथी बार हार गए। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव में वह फिर पश्चिम विधानसभा से ही विधायक चुने गए।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दिक्षित ने जताया दुःख
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने लखनऊ शहर से विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव के असामयिक निधन का संदेश जानकर दुखी है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव की सरलता सादगी व कर्मठता को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपूर्ण क्षति हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देंI

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.