भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक खत्म, दो प्रमुख विषयों पर चर्चा

Lucknow : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक खत्म, दो प्रमुख विषयों पर चर्चा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक खत्म, दो प्रमुख विषयों पर चर्चा

Tricity Today | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में चल रही बैठक करीब 7.15 बजे खत्म हो गयी। इस बैठक में सांसद, मंत्री, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही बीजेपी ने दो प्रमुख कार्यक्रमों को भी करने का निर्णय लिया है। जिसमें बूथ का सत्यापन और पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन है। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन 25 सितंबर से की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे।

सभी सुझावों को किया गया नोट
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ में आगमन हुआ है। महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा प्रभारी की हुई है। बैठकों में सभी बिंदुओं पर आगामी कार्यक्रम को लेकर संगठन की आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई है। राज्य के सभी वरिष्ठ मंत्रीगण सभी वरिष्ठ सांसद प्रमुख प्रमुख लोक पार्टी के पदाधिकारी ऐसे वरिष्ठ लोगों के लिए यह बैठक संपन्न हुई। बैठकों में जो सुझाव आया है वह सभी नोट किए गए हैं।

25 सितंबर से पन्ना सम्मेलन का होगा आयोजन
सभी सुझावों की समीक्षा की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बूथ अभियान में पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला है, और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन होगा। बूथ समितियों का सत्यापन सभी 27 हजार से ऊपर जितने भी शक्ति केंद्र राज्य के अंदर उसके सत्यापन अधिकारी और शक्ति केंद्र का प्रभारी रक्षाबंधन के बाद एक दिन तय करके सभी सत्य शक्ति केंद्रों से वर्चुअल जोड़ा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.