कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम,जल्द होगा ऐलान

सम्मान: कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम,जल्द होगा ऐलान

कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम,जल्द होगा ऐलान

Google Image | पूर्व सीएम राज्यपाल कल्याण सिंह को सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम राज्यपाल कल्याण सिंह के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। जानकरी के मुताबिक लखनऊ में कैंसर संस्थान का नाम और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होने जा रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकरिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। 

कल्याण सिंह के नाम पर अयोध्या राम जन्मभूमि मार्ग
बता दें इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखने का ऐलान किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने साथ ही ऐलान किया है कि अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। 

निधन के बाद शुरू हुई सियासत
लंबे समय से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का पीजीआई अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम बड़े नेता उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। वहीं कल्याण सिंह के निधन के बाद से उनको लेकर यूपी सियायत भी शुरू हो गयी है। बीते बुधवार को सरकार के मंत्री मोहसिन राजा ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि न देने वालों को तालिबानी सोंच का बताया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.