यूपी में कांग्रेस ने चला आखिरी दांव, प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

लखनऊ : यूपी में कांग्रेस ने चला आखिरी दांव, प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

यूपी में कांग्रेस ने चला आखिरी दांव, प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

Tricity Today | यूपी विधानसभा चुनाव 2022

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी के बड़े चेहरे सलमान खुर्शीद ने बड़ा एलान किया है। आगामी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का चेहरा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ब्राम्हणों की कोई कमी नहीं है। हमारे पास प्रमोद तिवारी और राजेश मिश्रा जैसे अनेक बड़े ब्राम्हण चेहरे हैं। कांग्रेस पार्टी के साथ में प्रदेश भर का ब्राम्हण समाज है। साथ ही उन्होंने कहा मेनोफेस्टो आम लोगों की बात रखी जाएगी।

जनता के मन की बात पर कांग्रेस का मैनिफेस्टो
उन्होंने कहा कि हमने पूरे प्रदेश में घूमकर घोषणा पत्र तैयार किया गया। जनता के मन की बात पर कांग्रेस का मैनिफेस्टो बनाया गया है। यूपी प्रभारी, महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश से फीडबैक लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीए और एनआरसी को लेकर हमारा मत स्पष्ट है। जहां कानून का दुरुपयोग हुआ है वहां पर कानून का राज होगा। जो लोग चले गए हमें दुख है लेकिन हम लोग जिस राह चल रहे हैं हम उसी राह चलते रहेंगे। 

बीते सोमवार को दूसरी बार पहुँची थी लखनऊ
बता दें कि बीते सोमवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी की यूपी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 1 महीने में दूसरी बार  लखनऊ पहुँची थी। इसके बाद वह सीधे हजरतगंज स्थित कौल हाउस के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर  उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा मोना समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया था। लखनऊ में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए तमाम तरह की पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही यूपी चुनाव को धार देने के लिए प्रियंका गांधी सप्ताह के 5 दिन प्रदेश कार्यालय में रहेंगी और चुनावी रणनीति तैयार करेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.