ऑक्सीजन गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फटा,3 की मौत 5 घायल

लखनऊ में बड़ा हादसा: ऑक्सीजन गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फटा,3 की मौत 5 घायल

ऑक्सीजन गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फटा,3 की मौत 5 घायल

Tricity Today | ऑक्सीजन गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित केटी ऑक्सीजन लिक्विड प्लांट में गैस भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों के दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं फिलहाल गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है तो वही हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर मौके पर पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि आज दोपहर करीब 3 बजे गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उस विस्फोट से अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल है जिसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ईलाज चल रहा है 4 और सामान्य रूप से घायल हैं जिन्हें ट्रामा सेंटर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है हादसे में घायल और मृतकों के बारे में पुलिस पता कर रही है फिलहाल अभी तक यह पता चला है कि गैस प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ ही हताहत हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिनहट के ऑक्सीजन प्लांट में रीफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.