दबंगों ने सरेराह दारोगा को पीटा, पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा

Lucknow : दबंगों ने सरेराह दारोगा को पीटा, पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा

दबंगों ने सरेराह दारोगा को पीटा, पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

लखनऊ : राजधानी में दबंगों को हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस की पिटाई करने से भी बाज नही आ रहें हैं ताजा मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर का है। जहाँ बृहस्पतिवार देर रात दबंगों ने सरेराह दारोगा विनोद कुमार की पिटाई दी और वर्दी फाड़ दी। कुछ देर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक शादी समारोह में शामिल दबंग दारोगा की पिटाई करते हुए देख रहे थे। वीडियो में आशीष शुक्ला नाम का युवक दरोगा को खुलेआम थप्पड़ मारता हुआ दिखा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची हसनगंज की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

रिसेप्शन में आये थे आरोपी
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अशोक सोनकर ने बताया दरोगा पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी आशीष शुक्ला इंदिरा नगर का रहने वाला है। इसके अलावा प्रांजल माथुर और प्रियंक माथुर दो इसके रिश्तेदार हैं। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी प्रवेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आशीष के साले का बृहस्पतिवार को रिसेप्शन का आयोजन था

पीलीभीत से लखनऊ हुआ था ट्रांसफर
इस दौरान इन लोगों ने दबंगई दिखाई। पीलीभीत से लखनऊ ट्रांसफर हुए दरोगा विनोद कुमार किसी काम से अलीगंज की तरफ से निराला नगर जा रहे थे। तभी होटल के बाहर सड़कों पर गाड़ियां ज्यादा लगी थी तो दरोगा जी की गाड़ी दूसरे से टकरा गई, जिसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दरोगा की गाड़ी से सामान चोरी करते हुए भी दिखे। कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.