धर्मपाल बने प्रदेश संगठन मंत्री, सुनील बंसल को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

UP BREAKING : धर्मपाल बने प्रदेश संगठन मंत्री, सुनील बंसल को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

धर्मपाल बने प्रदेश संगठन मंत्री, सुनील बंसल को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

Google Image | धर्मपाल और सुनील बंसल

Lucknow : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दी है।

वर्ष 1986 में की थी राजनीति में एंट्री
धर्मपाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद धर्मपाल ने 1986 में राजनीति में एंट्री की थी। वर्ष 1986 में विद्यार्थी परिषद में आए थे और 1991 में पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया था। उनको सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी।

5 सालों में झारखंड भाजपा को दी मजबूती
धर्मपाल के कार्य और निष्ठा को देखते हुए जून 2017 में झारखंड का भाजपा संगठन महामंत्री बनाया गया था। उन्होंने 5 साल तक झारखंड में संगठन को बहुत मजबूती दी और अब उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मपाल को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया
इसके अलावा जेपी नड्डा ने प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश से हटाकर राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। अब उनको भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अलावा सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का भी प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। सुनील बंसल काफी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री के पद पर तैनात थे। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 विधानसभा चुनाव, उसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का कार्य किया है। माना जाता है कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने में सुनील बंसल का महत्वपूर्ण योगदान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.