जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में मिला महिला शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow : जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में मिला महिला शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में मिला महिला शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Tricity Today | झील में मिला महिला शव

Lucknow : लखनऊ में गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में शुक्रवार सुबह 34 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला। शव झील में देखकर सुपरवाइजर ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को झील से निकाला। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पार्क और उसके आस पास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है। मृतक के शरीर पर काले रंग का बुर्का और लाल पैजामी है। वहीं पर्स और जूती उसकी झील के बाहर पड़ी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने झील में कूदकर आत्महत्या की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 34 वर्ष है। वह बुर्का पहने है। इस लिए किसी मुस्लिम परिवार की होने की संभावना जताई जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों से और गार्डों से महिला के बारे में पूछताछ की गई पर कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पर्स और जूती बहुत सुरक्षित और ठीक से रखे थे। वहीं पार्क के मुख्य गेट पर लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं साथ ही महिला कब आयी कोई उसके साथ था या वह अकेले आयी इस पर भी जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.