पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भरा पर्चा, कहा, 'किसकी हैसियत जो सनातन धर्म खत्म कर दे'

राज्यसभा उपचुनाव : पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भरा पर्चा, कहा, 'किसकी हैसियत जो सनातन धर्म खत्म कर दे'

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भरा पर्चा, कहा, 'किसकी हैसियत जो सनातन धर्म खत्म कर दे'

Tricity Today | पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भरा पर्चा, कहा

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्यसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन भर दिया है। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर भाजपा के डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में तीन सेट में पर्चा भरा। विपक्ष द्वारा उम्मीदवार खड़ा न करने के कारण डॉ. शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। आठ सितंबर को नाम वापसी के बाद निर्वाचन की घोषणा हो जाएगी।

उदयनिधि के बाबा और पिता भी खत्म नहीं कर पाए
नामांकन के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने सनातन धर्म पर हो रही टिप्पणी पर कहा कि किसकी हैसियत है जो सनातन धर्म खत्म कर सके। उदयनिधि स्टालिन पर कहा कि उनके बाबा और पिता भी सनातन धर्म खत्म नहीं कर पाए। साल 2024 के चुनाव में जनता इनकी जमानत जब्त करा देगी।

जहां चुनाव होंगे भाजपा लहराएगी परचम
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उनके लिए मंगल का दिन मंगलकारी होता है। कार्यकर्त्ता के लिए पद महत्वपूर्ण नहीं होता है। महत्वपूर्ण केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश होता है, जो भी निर्देश होगा, उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी है, जहां भी चुनाव होंगे भाजपा परचम लहराएगी। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.