कलयुगी मामा ने रिश्ता किया शर्मसार, पहुंचा सलाखों के पीछे

लखनऊ : कलयुगी मामा ने रिश्ता किया शर्मसार, पहुंचा सलाखों के पीछे

कलयुगी मामा ने रिश्ता किया शर्मसार, पहुंचा सलाखों के पीछे

Google Image | यौन शोषण का प्रयास

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली के जयप्रकाश नगर का रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अपने परिवार संग रहने वाले एक 6 साल के मासूम के साथ कलयुगी मामा ने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और शिकायत करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी जानकारी होने पर पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी मयंक श्रीवास्तव के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।

मां और पिता के बीच चल रहा विवाद
पुलिस के मुताबिक मासूम की मां व उसके पिता के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते मासूम अपने मां सग मामा के घर रहता है और कभी कभी अपने पिता से मिलने आता रहता था। मामा द्वारा अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास करने की जानकारी मासूम ने अपने पिता को दी थी। जिसके बाद मासूम संग थाने आकर पिता ने कलयुगी मामा के खिलाफ नामजद शिकायत की है।

मामा पर दुष्कर्म का आरोप
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 6 वर्ष के मासूम के पिता ने कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में रहने वाले अपने साले मयंक पर मासूम बेटे संग अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मासूम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.