खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने ली सुध, तीन दिन से गैराज में क्वारंटीन मरीज को पहुंचाया अस्पताल

TRICITY TODAY IMPACT: खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने ली सुध, तीन दिन से गैराज में क्वारंटीन मरीज को पहुंचाया अस्पताल

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने ली सुध, तीन दिन से गैराज में क्वारंटीन मरीज को पहुंचाया अस्पताल

Tricity Today | अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी

ट्राईसिटी टुडे पर खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार लखनऊ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से संक्रमित 32 साल के विकी को शहर के राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जहां उसका इलाज शुरू हो गया है। विकी पिछले 3 दिन से शासन की अनदेखी का शिकार हो रहा था। कोई उसकी सुध लेने वाला नहीं था। आसपास के लोगों ने ट्राईसिटी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विकी के अस्पताल जाने से पेट्रोल पंप से गुजर रहे हजारों लोगों में संक्रमण का खतरा समाप्त हो गया है।

डीएम ने लिया संज्ञान
शनिवार को ट्राइसिटी टुडे ने विकी के दर्द को महसूस करते हुए उसकी पीड़ा से लखनऊ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने फौरन एक्शन लिया। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि, “मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ की टीम ने विकी को इलाज के लिए राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया है। वह कोरोना पॉजिटिव है या नहीं, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। अस्पताल में चेकअप के बाद उसका इलाज किया जाएगा।”

विधानसभा से महज 400 मीटर दूर की घटना
बताते चलें कि विकी ने 7 अप्रैल को लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल में अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था। 9 अप्रैल को मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह कोरोना संक्रमित था। जैसे ही इसकी भनक लोगों को मिली, उसके जानने वालों ने उसे विधानसभा से महज 400 मीटर दूर हजरतगंज चौराहे के पास के पेट्रोल पंप पर बने कार गैराज में होम क्वारंटीन कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

ज्यादा लोगों में फैलने का खतरा था
आसपास के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत अवगत कराया। लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं था। लोगों का कहना था कि विकी पेट्रोल पंप पर बने गैराज में था। यहां रोजाना हजारों की संख्या में गाड़ियां और लोग आते जाते हैं। उन सभी को संक्रमण का खतरा था। हालांकि प्रशासन का कहना है कि विकी का फिर से कोविड टेस्ट कराया जाएगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक उसका इलाज किया जाएगा।

आज आंकड़ा 4 हजार के पार
राजधानी लखनऊ में कोरोना की वजह से फिर हाल बेहाल है। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में 4059 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। फिलहाल लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों और होम क्वारंटाइन में 16690 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 23 लोगों की जान चली गई है। इस दौरान 825 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ में कुल संक्रमितों की संख्या 102963 पहुंच गई है। राजधानी में अब तक कोरोना की वजह से 1301 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में 84972 लोग स्वस्थ होकर अब तक घर जा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.