होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमित पिता-पुत्र की मौत, चार दिन तक शव के साथ तड़पती रही दिव्यांग मां

लखनऊ से दर्दनाक खबरः होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमित पिता-पुत्र की मौत, चार दिन तक शव के साथ तड़पती रही दिव्यांग मां

होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमित पिता-पुत्र की मौत, चार दिन तक शव के साथ तड़पती रही दिव्यांग मां

Google Image | मौके पर पहुंचे अफसर

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। प्रदेश में इस संक्रमण से सबसे ज्‍यादा प्रभावि‍त राजधानी लखनऊ है। लखनऊ में हर रोज करीब 4 हजार से अधि‍क नए मरीज म‍िल रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शन‍िवार को लखनऊ के कृष्णानगर एलडीए कालोनी में होम आइसोलेशन में रह रहे पिता-पुत्र के चार द‍िन पुराने शव पडे मि‍ले। अरविंद गोयल और उनके बेटे आशीष गोयल दोनों कोरोना संक्रम‍ित थे। अरव‍िंद की दिव्यांग पत्‍नी रंजना गंभीर हालत में पुलिस को म‍िली हैं। वह चार द‍िनों से पति और बेटे के शव के साथ ही रह रहीं थीं। इस दौरान उन्‍होंने मदद के लिए कई बार आवाज लगाई, लेकिन उनकी आवाज घर के बाहर तक पहुंची ही नहीं।


आसपास के लोगों का कहना है कि चार दिन से परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं निकला था। चार दिन पहले ही अरविंद को घर के बाहर खड़े हुए देखा गया था। पड़ोसियों ने बताया कि लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर कम ही निकलते हैं। इसलिए किसी का ध्यान अरविंद की ओर नहीं गया। शनिवार रात दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

इंस्पेक्टर महेश दुबे ने बताया कि एलडीए कालोनी में अरविंद गोयल का परिवार रहता था। स्‍थानीय लोगों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो देखा क‍ि अरविंद और आशीष के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे, जबकि अरविंद की पत्नी रंजना भी घर में थीं। रंजना चल नहीं सकती थीं। ऐसे हालात में वह घर में ही मौजूद थीं। उनके सामने पति का शव पड़ा था। खुद रंजना भी कोरोना संक्रमित थीं। उनकी तबीयत भी काफी खराब थी। पति और बेटे की मौत का पता चलने के बाद रंजना ने मदद के लिए कई बार आवाज दी, लेकिन क‍िसी तक उनकी आवाज नहीं पहुंची। पुलिस ने उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.