प्रसपा प्रमुख शिवपाल के टेंडर पाम अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में महिला कर्मचारी की मौत, परिजन ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप

Lucknow : प्रसपा प्रमुख शिवपाल के टेंडर पाम अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में महिला कर्मचारी की मौत, परिजन ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप

प्रसपा प्रमुख शिवपाल के टेंडर पाम अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में महिला कर्मचारी की मौत, परिजन ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप

Tricity Today | महिला कर्मचारी की मौत

राजधानी के निजी अस्पताल टेंडर पाम हॉस्पिटल में एक युवती की गंभीर परिस्थितियों में मौत हो गयी। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल की लापरवाही से वहीं की कर्मचारी जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते मौत के मुह में समा गई। गुरुवार को अस्पताल में महिला कर्मचारी की करीब 8 से 8.30 के बीच अस्पताल के बेसमेंट में गंभीर हालत में मिली। घरवालों का आरोप है कि लड़की से अस्पताल के अंदर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई, जिससे उसको गंभीर चोट आई है। बता दें कि टेंडर पाम अस्पताल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव का है।

ये था मामला
लखनऊ के आइमामऊ स्थित टेंडर पाम अस्पताल में कार्यरत युवती नीलम जो कि कल दिनांक 22 जुलाई को  अस्पताल पहुंची। रात करीब 8 बजे के करीब युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था मे अस्पताल में बेसमेंट में मिली। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घर वालों को सूचना दी जिसके बाद घर वाले मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के युवती से मिलने नहीं दिया इसके बाद शुक्रवार को 2 बजे के करीब युवती की मौत हो गयी। 

अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
मृतक युवती की मां सुकन्या देवी ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल के युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। इसी के चलते उसको हाथ, पर और सर में गंभीर चोट आई है। उन्होंने कहा खुद से गिरने पर इतनी छोटी कैसे आ सकती है। पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है लेकिन पुलिस कुछ बता नहीं रही है। मेरी बेटी को जान से मारने की कोशिश की गई है। वहीं मृतक लड़की के भाई ने बताया कि बहन को देख कर ऐसा लग रहा था कि लड़की को बुरी तरह मारा गया है।  अस्पताल प्रशासन ने लड़की की हालत के बारे में हमसे कुछ नहीं बताया। 

पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
सुशांत गोल्फ सिटी थाने के प्रभारी विजेंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया है। वहीं जांच में अस्पताल के ही संदीप नाम के एक युवक का नाम सामने आया है जिससे पूछताछ की जा  रही हैं। वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

अस्पताल के पास नहीं है सीसीटीवी फुटेज
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के बेसमेंट में ये घटना घटी है। मृतक युवती की ड्यूटी रात 8 से सुबह 8 बजे तक रहती है। गुरुवार को रात 8 बजे युवती अस्पताल परिसर में एंट्री लेती है और बेसमेंट स्थित चेंजिंग रूम की तरफ कपड़े चेंज करने के लिए जाती है। जिस जगह घटना घटित होती है वहां का सीसीटीवी फुटेज अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है। चेंजिंग रूम के पास ही मृतका संदिग्ध हालात में जमीन पर गिरी हुई मिलती है। 

ऑक्सीजन की कमी से हुई थी मरीजों की मौत
बीती 29 अप्रैल को गोमतीनगर स्थित टेंडर पॉम हॉस्पिटल में पांच मरीजों की मौत का भी आरोप लग चुका है। ये सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इससे अस्पताल में हंगामा मच गया। अपनों की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना भी दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.