बीच सड़क पर लड़कों को थप्पड़ मारने वाली लड़की हुई ट्रेंड, 70 हजार लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

#ArrestLucknowGirl : बीच सड़क पर लड़कों को थप्पड़ मारने वाली लड़की हुई ट्रेंड, 70 हजार लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

बीच सड़क पर लड़कों को थप्पड़ मारने वाली लड़की हुई ट्रेंड, 70 हजार लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

Tricity Today | बीच सड़क पर लड़कों को थप्पड़ मारने वाली लड़की हुई ट्रेंड

LUCKNOW NEWS : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना अंतर्गत अवध चौराहे पर युवक और युवती के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। ट्रैफिक पुलिस के सामने युवती ने बीच चौराहे पर युवक को जमकर पीटने का वीडियो सामने आया है। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। वायरल वीडियो 30 जुलाई की देर रात का है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है। 

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
इंस्पेक्टर कृष्णा नगर ने बताया कि लड़की पैदल जा रही थी। तभी एक्सयूवी गाड़ी लड़की से टकरा गई। इसके बाद लड़की ने गाड़ी के अंदर बैठे लड़कों से कुछ कहा तो लड़की से अभद्र भाषा में बात करने लगी। तब लड़की ने लड़कों को कार से बाहर निकाल कर जमकर पीट दिया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उत्पन्न हो रहा है। जिसके चलते पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है।

युवती पर हुई 107/16 के तहत कार्यवाही
केसरी खेड़ा निवाशी कुमारी प्रियदशनी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों लड़कों का 151 में चालान कर दिया। लड़की को भी बीच सड़क पर हंगामा काटने और लड़कों से मारपीट करने के लिए लड़की पर भी 107/16 के तहत कार्रवाई की गई है। लेकिन युवती को थाने से ही भेज दिया, लेकिन लड़कों को कोर्ट से जमानत मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.