फुटबॉल खिलाड़ी के पेट में घुसा सरिया, मुख्यमंत्री उठाएंगे इलाज का पूरा खर्च

राहतः फुटबॉल खिलाड़ी के पेट में घुसा सरिया, मुख्यमंत्री उठाएंगे इलाज का पूरा खर्च

फुटबॉल खिलाड़ी के पेट में घुसा सरिया, मुख्यमंत्री उठाएंगे इलाज का पूरा खर्च

Tricity Today | घायल खिलाड़ी साजन का इलाज चल रहा है

  • केजीएमयू में साजन का हुआ सफल ऑपरेशन, वार्ड में शिफ्ट
  • गोरखपुर के पीपीगंज के रहने वाले फुटबाल खिलाड़ी के ईलाज में आ रही थी पैसों की दिक्कत
लखनऊ के केजीएमयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे गोरखपुर के पीपीगंज निवासी फुटबाल खिलाड़ी साजन गुप्ता की हालत का स्वत: संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया है। मामले में केजीएमयू के डॉक्टरों को बेहतर ईलाज के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनकी आर्थिक मदद के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। केजीएमयू के चिकित्सकों के मुताबिक साजन का आपरेशन सफल रहा और उसकी हालत में सुधार है। उसे आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

पीपीगंज के तिघरा निवासी साजन (22) पांच भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता रामप्रीत गुप्ता फेरी करते हैं। कुशीनगर में 10 फरवरी को मैच के दौरान पेट में सरिया घुसने के बाद गंभीर अवस्था में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज में आर्थिक स्थिति आड़े आ रही थी। इस बाबत स्थानीय अखबारों ने भी खबरें प्रकाशित की थीं।

इसके बाद पीपीगंज के कुछ युवाओं सत्य प्रकाश त्रिपाठी और चंचल सिंह आदि ने सोशल मीडिया के माध्यम से साजन की मदद के लिए क्राउड फंडिंग की शुरूआत की। इस मामले की जानकारी जब सीएम कार्यालय को हुई, तो साजन की आर्थिक मदद के लिए निर्देश जारी किए गए। साथ ही उचित ईलाज के लिए केजीएमयू के चिकित्सकों को भी निर्देश जारी किया गया। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि साजन का आपरेशन सफल रहा है और उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। साथ यह उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री राहत कोस से साजन के उपचार के लिए ईलाज का पूरा खर्च दिया रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा दी सहायता राशि के लिए साजन के परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस विपत्ति के समय में स्वतः संज्ञान लिया। इसके लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूँगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.