बांग्लादेश और म्यांमार से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एटीएस ने 3 को किया गिरफ्तार

LUCKNOW BREAKING : बांग्लादेश और म्यांमार से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एटीएस ने 3 को किया गिरफ्तार

बांग्लादेश और म्यांमार से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एटीएस ने 3 को किया गिरफ्तार

Tricity Today | 3 को किया गिरफ्तार

Lucknow : यूपी एटीएस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर  म्यांमार और बांग्लादेश से महिलाओं और बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मानव तस्करी के इस गिरोह को पकड़ने के लिए यूपी एटीएस के 30 से अधिक अधिकारियों ने 36 घंटे ऑपरेशन चलाकर गैंग का भंडाफोड़ किया है। एटीएस ने कुल 6 लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से बांग्लादेश का नागरिकता पहचान पत्र के साथ कई अवैध दस्तावेज मिले हैं। 

शादी का झांसा देकर करते थे मानव तस्करी
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इंटेलीजेंस इनपुट पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें तीन आरोपी और दो पीड़ित नाबालिग अवैध रोहिंग्या लड़कियां हैं। बांग्लादेश के नूर मोहम्मद,अवैध रोहिंग्या रहमतुल्लाह, शबीउल्लाह को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा बॉर्डर,बांग्लादेश बॉर्डर से नूर मोहम्मद रोहिंग्या को भारत लाता है। उन्होंने बताया कि म्यांमार, बांग्लादेश से महिलाओं, युवतियों, बच्चों को ये गिरोह लाता है। साथ ही इनकी फर्जी आईडी बनवाता है। शादी और बेहतर जिंदगी के नाम पर ये पीड़ितों को बरगलाता है। 

3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एटीएस को जानकारी मिली थी कि आरोपी नूर मोहम्मद कुछ रोहंगिया व बंगलादेशी नागरिक के साथ ट्रेन से दिल्ली आ रहा है। जिसके बाद एटीएस ने गाजियाबाद में ट्रेन से 5 लोगो को उतारकर पूछताछ की। गिरफ्तार सरगना नूर से जानकारी मिली थी कि एक युवक दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ रहा है। उसे भी हिरासत में लेकर 6 लोगो को एटीएस मुख्यालय लाया गया है। इसमे 3 लोगो की गिरफ्तारी की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.