हॉउसटैक्स जमा नहीं करने वालों के लिए जरूरी खबर, अगर नहीं पढ़ी तो होगा बड़ा एक्शन

लखनऊ : हॉउसटैक्स जमा नहीं करने वालों के लिए जरूरी खबर, अगर नहीं पढ़ी तो होगा बड़ा एक्शन

हॉउसटैक्स जमा नहीं करने वालों के लिए जरूरी खबर, अगर नहीं पढ़ी तो होगा बड़ा एक्शन

Tricity Today | लखनऊ नगर निगम

Lucknow News : नगर निगम ने गृहकर जमा ना करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। बता दें लखनऊ शहर में करीब 5.5 लाख ग्रहकरदाता हैं। जिसमें से सिर्फ 2.5 लाख लोग ही हाउस टैक्स जमा करते हैं इसी को देखते हुए नगर निगम अब बड़े बकायेदारों के भवनों की कुर्की के साथ ही उनके खातों को भी सीज करने जा रहा है। नगर निगम के हर जोन में 200 से अधिक बड़े बकायेदार हैं, जिन लोगों ने बिल और नोटिस के बाद भी सालों से हॉउसटैक्स नहीं जमा किया है उनका बैंक खाता सीज किया जाएगा। साथ ही भवनों की कुर्की भी होगी अगर तय समय में टैक्स नहीं जमा करते हैं। 

नगर निगम ऐसे करेगा कार्यवाही
नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 504 एवं 506 के तहत गृहकर बकायेदारों को बिल एवं मांग नोटिस नियमानुसार दी गई थी। अब अधिनियम 1959 की धारा 507, 509 व 513 के तहत वारंट जारी करते हुए बकाये की धनराशि की वसूली हेतु चल/अचल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही निर्धारित तिथि पर की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 517 के अंतर्गत माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

कार्यवाही से बचने के लिए ये करें
नगर आयुक्त ने अजय कुमार द्विवेदी जारी आदेश में बताया है कि जो भवन स्वामी अध्यासी निर्धारित तिथि से पहले 500 रुपए प्रकाशन शुल्क और बकाये की धनराशि नगर निगम कार्यालय में जमा कर देंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.