मामला राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को यहां राजस्व विभाग के लेखपाल को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरआसल लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने मंगलवार को सरोजनीनगर छेत्र में तैनात लेखपाल रमेश प्रजापति को 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बता दें की जमीन की पैमाईश के नाम पर आरोपी लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 10 हज़ार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत एन्टी करप्शन टीम से की गई। टीम मौके पर पहुंच गई। रिश्वत लेने के दौरान तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।
भ्रष्टाचार की पोल खोल रही एंटी करप्शन टीम
बीते सोमवार को मोहनलालगंज तहसील में तैनात कानूनगो को 15 हज़ार की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को फिर रिश्वतखोरी के मामले को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राजस्व विभाग में कितना भ्रष्टाचार होगा।