कुर्सी फैक्ट्री में भीषण आग से लोगों का दम घुटा, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Lucknow : कुर्सी फैक्ट्री में भीषण आग से लोगों का दम घुटा, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कुर्सी फैक्ट्री में भीषण आग से लोगों का दम घुटा, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tricity Today | कुर्सी फैक्ट्री में भीषण आग

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के रैंथा रोड कमलाबाद बढ़ौली में स्थित एक प्लास्टिक की कुर्सी बनाने वाले फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के गोदाम से एकाएक धुंआ और आग की लपटें निकलती देख कर्मचारी शोर मचाते हुए भागे। कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप स्टार्ट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग का विकराल रूप देख आस पास अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर बीकेटी, चौक और इंदिरानगर समेत कई फायर स्टेशन से करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री बिना मानकों के चल रही थी। फैक्ट्री में स्मोक डिटेक्टर अथवा फायर फाइटिंग के उपकरण नहीं थे। 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रैंथा रोड कमला बाद बढ़ौली में डायमंड के नाम से कुर्सी फैक्ट्री है। गोदाम में कुर्सियां ऊपर तक भरीं थीं। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग बड़ी थी। समय रहते काबू पा लिया गया था। प्लास्टिक की फैक्ट्री थी इस लिए फायर फाइटिंग में दिक्कतें हुईं। आग संभवतः शार्ट सर्किट से लगी है।

लोगों को सांस लेने में होने लगी दिक्कत
घटना से फैक्ट्री परिसर ही नहीं आस पास के इलाके में भीषण धुंआ फैल गया। धुंआ ऐसा था कि चार से पांच किमी दूरी से दिखाई दे रहा था। दम घोंटू धुंए के कारण लोगों दमकल कर्मियों और आस पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल कर्मियों ने इसके बाद बीए (ब्रीदिंग आपरेटस सेट) पहना। इसके बाद वह धुंए में फायर फाइटिंग कर सके। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.