बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'

लखनऊ: बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'

बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'

Tricity Today | प्रदर्शन करते आरजेडी के पदाधिकारी

Lucknow News: केंद्र सरकार की विफलता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांग करते हुआ कहा कि मोदी सरकार जन सरोकार के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़े। साथ ही बेकाबू महंगाई एवं पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार बढ़ रही कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए। केंद्र सरकार को किसान हितों एवं महिला उत्पीड़न के मामले में संजीदा होना होगा। ताकि लोगों को न्याय मिल सके। 

यूपी राष्ट्रीय जनता दल का विशाल धरना-प्रदर्शन जैसे ही पार्टी कार्यालय से हजरतगंज चौराहे पहुंचा, प्रशासन ने रोक दिया। मुख्य रूप से गैस, पेट्रोल-डीजल और प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, विद्युत सिंह, राकेश यादव, ममता मेहरोत्रा, दिलीप पटेल, महेश गौतम, सुभाष यादव, मेहताब साबरी, अंशु पाल, मनोज कुमार यादव और संदीप कश्यप समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि, देश की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन उसका दर्द सुनने-समझने वाला कोई नहीं है। आज मोदी राज में जहां किसान-मजदूर, युवा और महिलाएं अपने अधिकारों के लिए हलकान हैं। आसमान छू रहे डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। 

उन्होंने आगे कहा, बेकाबू महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन यहां के किसान करीब 1 वर्ष से अपने अधिकारों के लिए पंचायत, और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर सरकार के पास उनकी समस्याएं सुनने-समझने के लिए वक्त नहीं है। सरकार समस्या को निस्तारित करने के बजाए लगातार उसे पेंचीदा बना रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.