मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी

मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी

Tricity Today | शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या

Lucknow : लखनऊ कोर्ट परिसर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुधवार को माफिया मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बच्ची, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने लगे। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बहुत पीटा था। वहीं, लखनऊ कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में इस हत्याकांड के बाद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिसबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आया था।  पश्चिम यूपी का था कुख्यात गैंगस्टर
पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा लिया, बाकी इसके साथी फरार है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। हमलावर वकील के भेष में आया था, ताकि किसी को भी उस पर शक ना हो। मीडिया से बातचीत के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि उन्हें इस बात पर बिल्कुल भी शक नहीं था कि वकील के भेष में आया ये शख्स जीवा को मौत के घाट उतारने के इरादे से आया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

कौन है संजीव जीवा
एक कंपाउंडर के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले संजीव जीवा ने दवाखाना संचालक के मालिक को ही अगवा कर लिया। इस घटना के बाद उसने 90 के दशक में कोलकत्ता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती में दो करोड़ की मांग की। इसके बाद वह हरिद्वार की नाजिम गैंग में घुसा। फिर सतेंद्र बरनाला के साथ जुड़ा। शूटर संजीव जीवा भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में भी शामिल था। उसके खिलाफ 22 से ज्यादा मामले दर्ज थे। उसके बाद जीवा ने एक के बाद एक क्राइम करने शुरू कर दिए। उसे मुख्तार अंसारी का करीबी सहयोगी भी कहा जाता था।

4 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क
इस पर संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी भी था। संजीव जीवा कई मामलों में अभियुक्त था, जिसे लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही थी। संजीव मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। हाल ही में मुजफ्फरनगर में जीवा की करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत की प्रॉपर्टी को जिला प्रशासन ने कुर्क किया था। इसके अलावा कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में भी उसका नाम सामने आया था। ब्रम्हादत्त द्विवेदी बीजेपी के बड़े नेता थे। संजीव जीवा लंबे समय से मैनपुरी जेल में बंद था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.