गैंगवार के बाद मुख्तार अंसारी की सुरक्षा कड़ी हुई, योगी आदित्यनाथ ने एके सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

Chitrakoot Jail Shootout : गैंगवार के बाद मुख्तार अंसारी की सुरक्षा कड़ी हुई, योगी आदित्यनाथ ने एके सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

गैंगवार के बाद मुख्तार अंसारी की सुरक्षा कड़ी हुई, योगी आदित्यनाथ ने एके सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

Google Image | Mukhtar Ansari

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला कारागार में गैंगवार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ऐक्शन मोड़ में आ गयी है। जिसके चलते शनिवार को उन्नाव जेल अधीक्षक एके सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए बांदा जिला कारागार की कमान सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। 

चित्रकूट जेल मेें बंद शॉर्प शूटर अंशुल दीक्षित ने शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर पश्चिम यूपी के बदमाश मुकीम काला और मेराजुद्दीन की हत्या कर दी। बाद में अंशुल भी पुलिस की गोली से मारा गया। वारदात ने जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। तो वहीं, डीजी जेल के निर्देश पर प्रदेश की सभी जेलों के साथ ही बांदा की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.