मुस्लिम महिलाओं को हिन्दू लड़कियों से खूबसूरत बताना पड़ा भारी, लखनऊ से मुंबई तक कई लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर : मुस्लिम महिलाओं को हिन्दू लड़कियों से खूबसूरत बताना पड़ा भारी, लखनऊ से मुंबई तक कई लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

मुस्लिम महिलाओं को हिन्दू लड़कियों से खूबसूरत बताना पड़ा भारी, लखनऊ से मुंबई तक कई लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow News : सोशल मीडिया पर क्लब हाउस के चैटरूम में रिकॉर्डिंग अपलोड करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया है। इस रिकॉर्डिंग में लोगों ने एक विशेष धार्मिक समुदाय की महिलाएं ज्यादा खूबसूरत होती है। इस मामले में अब पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। चैटरूम में लोगों को विशेष समुदाय की महिलाओं को ज्यादा सुंदर कहना भारी पड़ गया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला। इस मामले में अभी तक लखनऊ के भी एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
चैटरूम में एक विशेष समुदाय की महिलाओं को अपमानजनक कहने का ऑडियो सामाजिक कार्यकर्ता जैमिन वैष्णव ने ट्वीट किया था। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ शुरू की और उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। जैमिन चैटरूम का सदस्य नहीं है, उसने पूछताछ में बताया कि उसे विवादित वीडियो स्क्रैपी नामक आईडी चलाने वाले युवक ने दिया था। पुलिस अब स्क्रैपी की तलाश कर रही है। स्क्रैपी के पकड़ में आने के बाद ही पता लगेगा कि उसके पास विवादित वीडियो कहां से आया है।

दो राज्यों की पुलिस जांच में जुटी
इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस कर रही है। एक ही मामले की दो जगहों पर जांच हो रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। तकनीकी रूप से पक्के सबूत मिलने पर ही किसी आरोपी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन मुंबई पुलिस ने 3 आरोपियों आकाश, यश पाराशर और जैष्णव कक्क्ड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी
दिल्ली पुलिस की जांच में जोधपुर के नौमान जब्बर का मोबाइल नंबर मिला है। पुलिस पूछताछ में नौमान जब्बर ने बताया कि उसने अपने मोबाइल से चैटरूम में आईडी बनाकर आकाश को दी थी। दिल्ली पुलिस ने नौमान के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल नंबर उसके चाचा के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस सच्चाई का पता करने के लिए जब्बर के आवाज के नमूने लेगी।

"हिंदू लड़कियों से सुंदर होती है मुस्लिम महिलाएं"
चैटरूम में जब अपमानजनक बातें कही गई थी, उस समय राहुल कपूर, गोरखपुर का नाबालिग, केरल की युवती आंचल आनंद, आकाश, हर्ष, देहरादून का हर्षपाल समेत 6 लोग चैटरूम में लाइव थे। पुलिस अब तक राहुल, गोरखपुर के नाबालिग, केरल की युवती आंचल आनंद और हर्षपाल से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अब हर्ष की तलाश का रही है। आकाश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चैटरूम में सबसे ज्यादा अपमानजनक बातें हर्ष ने कही थी। आकाश ने एक समुदाय विशेष की लड़कियों को हिंदू लड़कियों से सुंदर बताया था। पुलिस हर्ष का पता लगा रही है कि वह कहां का रहने वाला है और उसने चैटरूम में किस नाम से आईडी बना रखी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.