भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जायेगा नैनी क्षेत्र, सिविल एयरपोर्ट पंडित दीनदयाल के नाम से होगा

Lucknow : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जायेगा नैनी क्षेत्र, सिविल एयरपोर्ट पंडित दीनदयाल के नाम से होगा

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जायेगा नैनी क्षेत्र, सिविल एयरपोर्ट पंडित दीनदयाल के नाम से होगा

Google Image | अटल जी और दीनदयाल उपाध्याय

Prayagraj : प्रयागराज के यमुनापार नैनी क्षेत्र को अब पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी नगर के नाम से जाना जायेगा। प्रयागराज नगर निगम सदन की बैठक में नैनी का नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इसके अलावा सिविल एयरपोर्ट का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा। इसके साथ बैठक में शहर के कई अन्य चौराहों और सड़कों का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन सड़कों और चौराहों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और साहित्यकारों के नाम पर रखा जाएगा।

पंडित दीनदयाल के नाम से होगा सिविल एयरपोर्ट
प्रयागराज नगर निगम सदन की बैठक में बम्हरौली सिविल एयरपोर्ट का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नैनी में स्थित लेप्रोसी मिशन चौराहे का नाम अब डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम करने पर सहमति बनी। नामकरण की घोषणा होते ही भारत माता के जयकारों की ध्वनि सदन में गूंज उठी। इसके अलावा अन्य शहर के मोहल्लों और चौराहों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकारों के नाम से किया गया। इसी के साथ सदन में नगर निगम के मूल आय-व्यय के 8 अरब से अधिक के बजट को मंजूरी दी गई। जिसके तहत इस वित्तीय वर्ष में शहर में वेडिंग जोन बनाने, महिला मार्केट बनाने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य होंगे। प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि मूल बजट पेश करने के दौरान नामकरण पर यह फैसला लिया गया है।

नैनी क्षेत्र के नाम का प्रस्ताव महापौर अभिलाषा गुप्ता ने रखा
नगर निगम सदन की बैठक में नैनी क्षेत्र का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी नगर करने का प्रस्ताव महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रखा। महापौर ने सदन को बताया कि अप्रैल में इसका प्रस्ताव मिला था। उसके बाद निगम की कमेटी के सामने यह रखा गया और वहां से पास होने के बाद सदन के पटल पर इसे रखा गया है। महापौर के प्रस्ताव रखने के बाद सदन ने इसे पूर्ण बहुमत से पास करते हुए इस पर मुहर लगा दी। इसके अलावा नैनी के प्रमुख चौराहे लेप्रोसी मिशन का भी नाम बदल दिया गया है। यह अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के नाम से जाना जायेगा। यह प्रस्ताव भी सदन में ध्वनिमत से पास कर दिया गया। 

सिविल एयरपोर्ट बम्हरौली के नामकरण पर भी लिया गया फैसला
इसी क्रम में नामकरण समिति की ओर से बम्हरौली स्थित सिविल एयरपोर्ट का नाम पहले पंडित मदन मोहन मालवीय और शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से करने का प्रस्ताव आया। लेकिन दोनों के नाम से शहर में पार्क और स्टेडियम है। ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से सिविल एयरपोर्ट का नाम करने पर सहमति बनी। ‌इसे भी सदन की मंजूरी मिल गई। एयरपोर्ट का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट कर दिया गया है। वहीं कई अन्य प्रमुख सड़कों और चौराहों के नाम बदलने के प्रस्ताव को सदन में मंजूरी दी गई। महापौर ने बताया कि नैनी के नाम बदलने के प्रस्ताव को शासन के पास भेजा गया था। जिसके बाद शासन ने सदन में इसका फैसला करने का निर्देश दिया था। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.