सपा का साथ छोड़ देंगे ओपी राजभर! NDA का हिस्सा बन सकती है सुभासपा, अब्बास अंसारी के भी शामिल होने की चर्चा

Lucknow : सपा का साथ छोड़ देंगे ओपी राजभर! NDA का हिस्सा बन सकती है सुभासपा, अब्बास अंसारी के भी शामिल होने की चर्चा

सपा का साथ छोड़ देंगे ओपी राजभर! NDA का हिस्सा बन सकती है सुभासपा, अब्बास अंसारी के भी शामिल होने की चर्चा

Tricity Today | अब्बास अंसारी और राजभर

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की हार के बाद अब गठबंधन की गांठें खुलने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को दिल्ली गए हैं। बताया जा रहा हैं कि ओपी राजभर वहां केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की। इसके बाद जल्द ही वह भारतीय जनता पार्टी के साथ NDA में शामिल हो सकते हैं। बता दें 2022 विधान सभा चुनाव में ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

अब्बास अंसारी भी हो सकते हैं NDA का हिस्सा
ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और सुनील बंसल के साथ 18 मार्च को मुलाकात की। ओमप्रकाश राजभर की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब घंटेभर चली। चर्चा है कि सुभासपा को कुछ दिनों में राज्य की नई सरकार में जगह मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसा हुआ तो राजभर के साथ मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी एनडीए का हिस्सा होंगे। मुख्तार और योगी की अदावत किसी से नहीं छिपी। योगी और राजभर की भी नहीं। बड़ी बात ये कि जिन योगी की कैबिनेट के लिए सब मीटिंग हुई, उसमें योगी ही नहीं थे। अगर राजभर योगी सरकार में शामिल हुए तो ये तय हो जाएगा कि योगी की अपनी सरकार बनाने में नहीं चली।

मंत्री बनने के बाद बीजेपी के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा
अगर राजभर शामिल होंगे तो केशव मौर्या भी योगी सरकार में होंगे। दरसल, बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को यूपी चुनाव में प्रचंड जीत मिली। बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 403 में से 273 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर ली। ओमप्रकाश राजभर सपा के साथ गठबंधन में शामिल थे, उसे 125 सीटों से संतोष करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी। चुनावी जीत के बाद यूपी में जब बीजेपी की सरकार बनी, ओमप्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया लेकिन कुछ समय बाद राजभर ने बीजेपी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.