विपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-युवाओं के सपनों को तोड़ रही सरकार

UPTET Cancelled : विपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-युवाओं के सपनों को तोड़ रही सरकार

विपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-युवाओं के सपनों को तोड़ रही सरकार

Google Image | विपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ : यूपी में आज आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET ) का पेपर लीक हो गया है। इस वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई। जिसके बाद विपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा यूपी शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है। UPTET 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना बीसों लाख बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है। 

युवाओं के सपनों को तोड़ रही भाजपा
UPTET 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना बीसों लाख बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में बदलाव के साथ बेरोज़गारों का इंक़लाब होगा। वहीं सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा UP TET का पेपर लीक व परीक्षा रद्द होना भाजपा सरकार की एक और विफलता है। नौकरियां मांगने पर लाठीचार्ज करना और परीक्षा से पहले पेपर लीक यही है सरकार का असंवेदनशील चरित्र। हमारे युवाओं के पास अपार ऊर्जा व प्रतिभा है, उनके सपनों को तोड़ रही भाजपा सरकार का सपना 2022 में चकनाचूर होगा।

सीसीटीवी सर्विलांस की थी व्यवस्था
बता दें प्रदेश स्तर में 2554 परीक्षा केंद्रों पर 1291628 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शाम‍िल होने वाले थे। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 1747 परीक्षा केंद्रों पर 873533 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर शासन ने व‍िशेष व्‍यवस्‍था की थी, लेक‍ि‍न पेपर लीक होने की सूचना के बाद इसे न‍िरस्‍त कर द‍िया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए लाइव सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था की गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.